जयंत चौधरी ने रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष तेजपाल चौधरी के छोटे भाई को दी श्रद्धांजलि
ग़ाज़ियाबाद नेशनल रफ्तार।रालोद के वरिष्ठ नेता चौधरी तेजपाल सिंह के छोटे भाई वेदपाल सिंह को श्रद्धांजलि देने पहुंचे राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह ।चौधरी जयन्त सिंह ने पतला पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी और वेदपाल सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष सहकारिता अमरजीत सिंह बिड्डी, प्रदेश महासचिव रणवीर दहिया, प्रदेश महासचिव रविंद्र चौहान, रालोद के वरिष्ठ नेता वीरपाल मलिक, डॉ राजकुमार सांगवान, जयदीप सिंह, तेजवीर डबाना, अरुण चौधरी भुललन ,योगेंद्र व देवेंद्र पतला, सुशील तेवतिया, सत्येंद्र तेवतिया, विनीत चौधरी आदि इस अवसर पर मौजूद रहे ।


Comments
Post a Comment